गल्फ स्ट्रीम
गल्फ स्ट्रीम अंध महासागर की गहरी नीली, गर्म, समुद्री धारा जो मेक्सिको की खाड़ी से 70 मील प्रति दिन की गति से फ्लोरिडा जलसंयोजक से होती हुई उत्तर-पूर्व दिशा में संयुक्त राज्य अमरीका के पूर्वी तट के समांतर चलती है। यह 50 मील चौड़ी और 2000 फुट गहरी धारा आयतन में मिसीसिपी नदी से लगभग 1000 गुना बड़ी है। ठंडे पानी की एक पतली धारा जिसे सेलर्स कोल्ड विल (Sailor s Cold Will) कहते हैं। इसे तट से अलग करती है। आगे बढ़ने के साथ इसकी गति भी मंद होती जाती है। न्यूफाउंडलैंड तट के बाद यह पूर्व की ओर मुड़ जाती है। 400 उ. अ. और 450 प. दे. पर इसका विलय उत्तरी अंध महासागर के गर्म जलप्रवाह (North Atlantic Drift) में हो जाता है और फिर दोनों एक साथ उत्तर-पश्चिम तथा दक्षिणी यूरोप के तट पर प्रवाहित होती है। 300 प. दे. पर इसकी दो शाखाएँ, उत्तरी और दक्षिणी हो जाती है। इस धारा की उत्पत्ति में व्यापारिक हवाएँ, ब्राज़ील के उत्तर-पूर्वी तट का आकार तथा ताप सहायक होते हैं। जलवायु पर इस धारा का विशेष प्रभाव पड़ता है। पश्चिमी और उत्तरी यूरोप की जलवायु को सम बनाने का श्रेय इसी धारा को है। हैमर फेस्ट, जो सुदूर उत्तर में होने पर भी वर्ष भर जहाजों के आवागमन के लिये खुला रहता है, वह इस धारा की उत्पत्ति में व्यापारिक हवाएँ, ब्राज़ील के उत्तर-पूर्वी तट का आकार तथा ताप सहायक होते हैं।
जलवायु पर इस धारा का विशेष प्रभाव पड़ता है। पश्चिमी और उत्तरी यूरोप की जलवायु को सम बनाने का श्रेय इसी धरा को है। हैमरफेस्ट जो सुदूर उत्तर में होने पर भी वर्ष भर जहाजों के आवागमन के लिये खुला रहता है, वह इस धारा और उत्तरी अंध महासागर के प्रवाह के प्रभाव से ही । जलयातायात में भी इस धारा से सुविधा मिलती है। (कैलशानाथ सिंह)
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें
