शब्दकोश
Gandak River in Hindi
गंडक नदी, नारायणी नदी भी कहलाती है।
यह मध्य नेपाल और उत्तरी भारत में स्थित है।
यह काली और त्रिशूली नदियों के संगम से बनी है, जो नेपाल की उच्च हिमालय पर्वतश्रेणी से निकलती है।
इनके संगम स्थल से भारतीय सीमा तक नदी को नारायणी के नाम से जाना जाता है।
यह दक्षिण—पश्चिम दिशा में भारत की ओर बहती है और फिर उत्तर प्रदेश—बिहार राज्य सीमा के साथ व गंगा के मैदान में दक्षिण—पूर्व दिशा में बहती है।
यह 765 किमी. लम्बे घुमावदार रास्ते से गुज़रकर पटना के सामने गंगा नदी में मिल जाती है।
बूढ़ी गंडक नदी एक पुरानी जलधारा है, जो गंडक के पूर्व में इसके समानांतर बहती है।
यह मुंगेर के पूर्वोत्तर में गंगा से जा मिलती है।
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें
