गंगटोक (गंतोक)

Published on
1 min read

गंगटोक (गंतोक) भारत के उत्तर पहाड़ों पर स्थित सिक्किम राज्य की राजधानी तथा व्यापारिक नगर (स्थिति : 270 20’ उ. अ. तथा 880 38’ पू. दे.)। यह दार्जिलिंग के उत्तर पूर्व 28 मील की दूरी पर भारत और तिब्बत के बीच में व्यापारिक मार्ग पर स्थित है। यहाँ सिक्किम के महाराज का महल तथा मंत्रिपरिषद के सदस्यों के आवास हैं। इस नगर में सरकारी भवनों के अतिरिक्त विद्यालय, प्राविधि संस्थान, कारागार तथा औषधालय भी हैं। यहाँ से चार मील दक्षिण पश्चिम में रूमटेम का बौद्ध मठ का आश्रम है। यहाँ दाल, मक्का, चावल नारंगी और गलीचों का व्यापार होता है। (राजेंद्रप्रसाद सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org