गोड्डा

Published on
1 min read

गोड्डा 1. बिहार राज्य के संथाल परगने का उपमंडल (सब डिवीजन) है (क्षेत्रफल 854 वर्ग मील, जनसंख्या 4,47976 (1951 ई.), प्रति वर्ग मील घनत्व 524.6 मनुष्य)। इस उपमंडल को भौगोलिक दृष्टि से दो भागों में विभाजित कर सकते हैं 1. दक्षिण तथा पश्चिम का पहाड़ी क्षेत्र, जिसका अधिकांश चट्टानां तथा वनों से आच्छादित है, 2. पूर्वी क्षेत्र, जो केवाल मिट्टी से बना हुआ उपजाऊ मैदानी भाग है तथा जिसमें अधिकांशत: कृषि होती है। अधिकांश जनसंख्या इसी मैदानी क्षेत्र में निवास करती है। संपूर्ण जनसंख्या ग्रामीण है। 1951 ई. की जनगणना के अनुसार यहाँ कुल 1070 गाँव हंष जिनमें कुल अधिकृत गृहसंख्या 82,600 है। इस उपजनपद में प्रशासनिक दृष्टि से गोड्डा, परैयाहाट तथा महागाँवा थाने सम्मिलित हैं।

2. नगर- गोड्डा उपमंडल का प्रधान प्रशासनिक केंद्र है। उपमंडल का केंद्र होने पर भी यातायात की सुविधाओं तथा औद्योगिक एवं व्यापारिक साधनों के अभाव के कारण यह ग्राम मात्र ही रह गया है। इसकी जनसंख्या 7,500 (1961 ई.) है जो अधिकांश कृषि पर आश्रित है। यहाँ उपमंडल की कचहरी, योजना विभाग के कार्यालय, अंग्रेजी विद्यालय तथा पुस्तकालय हैं। (काशी नाथ सिंह.)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org