ग्रह (Planet)

Published on
1 min read

सौरमंडल के आकाशी पिंड जो अपने दीर्घवृत्तीय पथ (कक्षा) से सूर्य की परिक्रमा करते हैं और सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होते हैं। सौर मंडल में कुल 9 ग्रह हैं जिनमें बुध सूर्य से सर्वाधिक निकट है। सूर्य से दूरी के अनुसार क्रमशः बुध (mercury), शुक्र (venus), पृथ्वी (earth), मंगल (mars), वृहस्पति (jupiter), शनि (satern), अरुण (uranus), बरुण (neptune) और कुबेर या यम (pluto) की स्थिति है। वृहस्पति सौरमंडल का बृहत्तम ग्रह है जिसका व्यास 142.88 हजार किमी. है और शनि दूसरा सबसे बड़ा ग्रह (व्यास 120.50 हजार किमी.) है। कुबेर (व्यास 3000 किमी.) सबसे छोटा ग्रह है। दूसरा लघुतम ग्रह बुध (4878 किमी. व्यास) है। इस प्रकार पृथ्वी (व्यास 12756 किमी.) से छोटे ग्रह शुक्र, मंगल, बुध और कुबेर हैं तथा इससे बड़े ग्रह बरुण, अरुण, शनि और वृहस्पति हैं। ग्रहों में अपने निजी प्रकाश का अभाव होता है और वे परावर्तित सूर्यप्रकाश से ही चमकते हैं। सौरमंडल में इन नौ ग्रहों के अतिरिक्त असंख्य अवांतर ग्रह (asteroids) भी पाये जाते हैं जो अत्यंत लघु आकार वाले होते हैं।

अन्य स्रोतों से

Planet in Hindi (ग्रह)


एक आकाशीय पिंड, जो सूर्य से छोटा है और उससे उत्पन्न हुआ है तथा उसके चारों ओर चक्कर लगा रहा है। सौर मंडल में इस समय नौ ग्रह हैं, जैसे हमारी पृथ्वी। इन ग्रहों से प्रकाश और ऊष्मा का विकरण नहीं होता।

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

शब्द रोमन में:

संदर्भ:

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org