गशरब्रुम
गशरब्रुम (पर्वत)-----हिमालय की मुख्य पर्वतमाला कराकोरम की एक ऊँची चोटी (26,470) उत्तरी कश्मीर में 35 44 उ. अ. और 76 42 पू. दे. पर स्थित है। इसे गुप्त या अज्ञात चोटी (Hidden peak) भी कहा जाता है; यह श्रेणी गाडविन आस्टिन पर्वत के दक्षिण-पूर्व में है। इसपर 1934 ई. में द्वितीय डीहरेनफर्थ (Dyhrenfurth) हिमालयन एक्सपेडिशन द्वारा चढ़ने का प्रयास किया गया था। इसके बाद सन् 1936 में फ्रांसीसी पर्वतारोहण अभियान हुआ।
इस चोटी के ठीक उत्तर-पूर्व गशरब्रुम द्वितीय पर्वत भी है जिसकी ऊँचाई 26, 360 है और जो 350 46’ उ. अ. तथा 760 39’ पू. दे. पर स्थित है। इसके अतिरिक्त गशरब्रुम तृतीय (26,090) और गशरब्रुम चतुर्थ (26,000) चोटियाँ भी पास ही में है। इस क्षेत्र में हिमालय की कुछ बड़ी हिमसरिताएँ, जैसे बालटोरो, हिस्पार, बियाफो सियाचेन तथा गाडविन आस्टि (आडविन-आस्टिन या के के2 आधार के पास में), हैं। (राजेंद्रप्रसाद सिंह)
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
1 -
2 -