गुडियात्तम

Published on
1 min read

गुडियात्तम उत्तरी आर्काट जिले (मद्रास) के गुडियात्तम ताल्लुक का प्रमुख नगर (स्थिति : 120 58’ उ. अ. तथा 780 83’ पू. दे.)। यह पालार से तीन मील उत्तर से स्थित है। नगर मद्रास-मंगलोर-रेलमार्ग के गुडियात्तम रेलवे स्टेशन से तीन मील दूर है। यहाँ से चित्तूर तथा पालमनेर नगरों की तरफ सड़कें जाती हैं। यहाँ नगरपालिका की स्थापना 1875 ई. में हुई थी। यह साफ सुथरा सुव्यवस्थित शहर है। यहाँ का प्रमुख व्यवसाय कपड़े बुनना है। ‘लबाइज’ व्यापारी गुड़, चमड़ा, इमली, तंबाकू तथा घी का रोजगार करते हैं। कनाड़ी जाति के लोगों ने छोटी छोटी दूकानें खोली हैं। ये रुपया उधार देने का व्यवसाय भी करते हैं। हर मंगलवार को यहाँ पशुओं का मेला लगता है। यहाँ एक उच्च विद्यालय तथा लड़कियों का एक प्रशिक्षण विद्यालय है। (जगदीश सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org