गुडुरू
गुडुरू आंध्र प्रदेश के नेलोर जनपद का पूर्वी उपमंडल (स्थिति : 13 29 से 140 25’ उ. अ. तथा 790 43’ से 800 16’ पू दे.)। इसका क्षेत्रफल 2,340 वर्ग किलोमीटर है : प्राय: संपूर्ण क्षेत्र तटीय मैदान है जो 120 मीटर से नीचा है। केंडलेरू, स्वर्णमुखी और सैदापुरम प्रमुख नदियाँ हैं। मिट्टी पश्चिमी भाग में कठोर और चिकनी है पर पूर्वी भाग में बलुआर चिकनी मिट्टी मिलती है। तटीय क्षेत्र में पामीरा और कासरीना के वृक्षों तथा दलदली भूमि का आधिक्य है।
गुडरू नगर में उपमंडल का प्रधान कार्यालय होने के अतिरिक्त दक्षिण रेलवे का जंकशन भी है। प्रांतीय स्तर के संस्थानों, जैसे मद्रास माइका ऐसोसिएशन, माइका स्क्रैव डीलर्स ऐसोसिएशन आदि का प्रधान कार्यालय भी इस नगर में है। सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा गुडुरू सिरामिक फैक्टरी, जिसमें 1 अप्रैल, 1959 से उत्पादन प्रारंभ हुआ, नगर के विशेष उल्लेखनीय संस्थान हैं। छोटे मोटे कृषियंत्र एवं चटाई आदि लघु उद्योग धंधे हैं। चावल और लालमिर्च प्रमुख निर्यात की वस्तुएँ हैं। (कैलाशनाथ सिंह)
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें
