हांगकांग (Hong Kong)

Published on
2 min read

हांगकांग (Hong Kong) चीन के दक्षिण तट पर सिकियांग नदी के मुहाने पर स्थित एक द्वीप है, जिसकी लंबाई 16 किमी और चौड़ाई 3 से 8 किमी है। स्वयं हांगकांग का क्षेत्रफल लगभ 82 वर्ग किमी है पर इसमें काउलून प्रायद्वीप (Kowloon Peninsula) और न्यू टेरिटॉरी (New Territories) भी मिला हुआ है। यह ब्रिटिश उपनिवेश है। 1842 ई. में हांगकांग अंग्रेजों के अधिकार में आया, 1860 ई. में काउलून खरीदकर इसमें जोड़ दिया गया और 1898 ई. में न्यू टेरिटॉरीज़ 99 वर्ष के पट्टे पर मिला। हांगकांग की राजधानी विक्टोरिया है जो द्वीप के उत्तरी तट पर स्थित है।

हांगकांग की भूमि पहाड़ी है। विक्टोरिया शिखर (1823 फुट) सबसे ऊँचा शिखर है। हांगकांग की लगभग 20 प्रतिशत भूमि में ही खेती होती है। काउलून कैंटन और मध्य चीन से रेलों द्वारा संबद्ध है और यहीं हांगकांग का हवाई अड्डा स्थित है। हांगकांग का बंदरगाह मुक्त है। वस्तुओं पर कोई आयात या निर्यात कर नहीं लगता। यहाँ के अधिकांश निवासी चीनी हैं, शेष में अंग्रेज, अमरीकन तथा भारतीय है। हांगकांग की आबादी 20 लाख से ऊपर है।

जलवायु- यहाँ की जलवायु उपोष्ण कटिबंधीय है। जुलाई का औसत ताप 27.5 सें. और फरवरी का 15 सें. रहता है। वार्षिक वर्षा लगभग 85 इंच होती है। जाड़े का मानसून उत्तर पूर्व से और गर्मी का मानसून दक्षिण पश्चिम से आता है।

शिक्षा- यहाँ शिक्षा नि:शुल्क और अनिवार्य नहीं है पर विद्यालयों का शुल्क बहुत अल्प है। अत: अधिकांश बालक (लगभग 70 प्रतिशत तक) विद्यालयों में पढ़ते हैं। शिक्षा का माध्यम कैंटोनी भाषा है पर उच्चतर विद्यालयों में अंग्रेजी का ही बोलबाला है। यहाँ 1911 ई. में हांगकांग विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी जहाँ अनेक आवश्यक विषयों की शिक्षा दी जाती है।

उद्योग धंधे- यहँ अनेक पदार्थों का उत्पादन होता है, जैसे वस्त्र, रबर, के जूते और बूट, इनेमल सामान, प्लास्टिक, वैक्युअम फ्लास्क, टार्च, खाद्यसामग्री, चीनी का परिष्कार, सीमेंट निर्माण जहाज निर्माण और जहाज मरम्मत। लोहे के कुछ सामान भी यहाँ बनते हैं। कृषि और मछली पकड़ना जीविका के अन्य साधन हैं। यहाँ अनेक खनिज पाए गए हैं पर उनका उपयोग अभी बहुत कम हो रहा है। व्यापार बहुत उन्नत है और अधिकांश लोगों को जीविका इसी से चलती है। (रामसहाय खरे)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org