जैसलमेर

Published on
1 min read

जैसलमेर 1. (राज्य) भूतपूर्व राजपूताना के अंतर्गत राज्य था। इसका क्षेत्रफल 16,062 वर्ग मील था। पथरीली पहाड़ियाँ और ऊँचे नीचे मैदान भूरचना में प्रमुख हैं। रेत के टीले भी बहुत हैं। ककनी यहाँ की महत्वपूर्णं नदी है। यह 'भुज' झील बनाती है। रेतीली मिट्टी में केवल बाजरा, ज्वार, मूँगा, मोथ एंव तिल होते हैं। नमक यहाँ के कई स्थानां में बनाया जाता है। पुरातत्व कीदृष्टि से यहाँ के महत्व के स्थानों में बिरसिलपुर का किला, तानोत का किला और मंदिर, लदोरवा और सिरवा के जैनमंदिर प्रमुख हैं। भेड़ों के ऊन से धुस्से (कंबल) और थैले बनाना तथा पत्थर के बरतन बनाना प्रमुख उद्योग है।

2. नगर स्थिति : 26o 55' उo अo तथा 70o 55' पूo देo। राजस्थान के जैसलमेर जिले का एक नगर है। नगर छोटी पहाड़ियों के दक्षिणी सिरे पर स्थित है और पत्थर की दीवार से चारों ओर से घिरा है। दक्षिण में एक पहाड़ी पर किला है। महाराजा का भवन और कुछ जैनमंदिर यहाँ के दर्शनीय स्थान हैं। यहाँ कुछ स्कूल भी हैं। [सय्यद मुज्जफ्फरअली]

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org