जामताड़ा

Published on
1 min read

जामताड़ा स्थिति : 230 55' उ. अ. तथा 860 50' पू.दे.। यह बिहार राज्य के संथाल परगना के अंतर्गत जामताड़ा उपमंडल का मुख्य नगर है। यह अजय नदी के तट पर स्थित स्वास्थ्यवर्धक स्थान है। यहाँ माँ चंचलीदेवी का प्रसिद्ध मंदिर है, जिनका दर्शन करने के लिये बंगाल के भिन्न भिन्न भागों से लोग आते हैं। पौष पूर्णिमा के समय यहाँ मेला लगता है। यहाँ विद्यालय और कचहरी है। यहाँ से चित्तरंजन, आसनसोल, धनवाद और दुमका के लिये बसें खुलती हैं। इसके पास ही मिहिजाम नामक एक नगर है, जहाँ उच्च कोटि के गुलाब के फूलों का उद्यान है और जहाँ सर्पदंश के उपचार की 'लेक्सिन' नामक प्रसिद्ध औषधि तैयार होती है। इस औषधि का आविष्कार भी यहीं पर हुआ था। यहाँ की जनसंख्या 6, 722 (1961) है।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org