जार्जिया

Published on
2 min read

जार्जिया संयुक्त राज्य, अमरीका, का दक्षिणी राज्य है, जो सर्वप्रथम स्थापित होनेवाले 13 अंग्रेजी राज्यों में से एक है। इसकी उत्त्तर से दक्षिण की अधिकतम लंबाई 320 मील, चौड़ाई 254 मील तथा क्षेत्रफल 58, 876 वर्ग मील है।

जार्जिया को पॉच प्राकृतिक विभागों में विभजित किया जा सकता है। 1. कंबरलैंड का पठार  यह उत्तरी पश्चिमी कोने में फैला हुआ है। उसकी उँचाई समुद्र के धरातल से 1,800 से लेकर 2,000 फुट तक है। कोयले तथा लोहे की खदानें इस विभाग में मिलती हैं, पर कृषि की दृष्टि से इसका महत्व कम है। 2. ऐपालैशिएन की घाटी यह विभाग उत्तरी पठारी भाग के दक्षिण में मिलता है तथा लंबी श्रेणियों द्वारा कई घाटियों में विभक्त है। कुछ समय पूर्व तक सारा प्रदेश चीड़ तथा 'हार्ड उड' के जंगलों से आच्छदित था, पर अब यह महत्वपूर्ण कृषिप्रदेश हे, जिसमें कपास, मक्का तथा फल और तरकारियाँ उत्पन्न होती हैं। यहाँ पर मैंगनीज की खदानें भी हैं। 3. ऐपालैशिएन पर्वत यह पर्वतीय भाग इस राज्य के उत्तरी-पूर्वी भाग में है। इसके शिखरों की ऊँचाई 2,000 से 5,000 फुट तक है। जंगलों से लकड़ी प्राप्त होती है। यह क्षेत्र खनिज उत्पादन, विशेषकर सोना, फेल्सपार, ग्रैनाइट और क्वार्ट्ज में अधिक धनी है। 4. पीडमॉन्ट पठार इस क्षेत्र में राज्य का एक तिहाई क्षेत्र आता है। इस भाग में राज्य के कुछ मुख्य नगर ऐटलांटा, कोलंबस, ऑगस्ता और एथेंस स्थित हैं। 5. तटीय मैदा यह सबसे बड़ा भाग्य है। राज्य का संपूर्ण दक्षिणी भाग इसमें संमिलित है। कृषि के विचार से यह सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। यहाँ मूँगफली, तंबाकू, शकरकंद तथा तरबूजे की फसलें मुख्य हैं।

इस राज्य का नाम इंग्लैंड के सम्राट जार्ज द्वितीय के नाम पर पड़ा है। इसे 'एंपायर स्टेट ऑव साउथ' भी कहते हैं, क्योंकि उद्योग धंधों में दक्षिण के राज्यों में जार्जिया बहुत आगे है। (उजागर सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org