जेम्सटाउन
जेम्सटाउन संयुक्त राज्य अमरीका के न्यूयार्क प्रदेश के शाटॉक्वा (Chautauqua) काउंटी में शाटॉक्वा झील के दक्षिणी छोर पर बफलो शहर से 57 मील दक्षिण-पश्चिम समुद्र तल से 1,315 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ वायुयान सेवा भी उपलब्ध है। संयुक्त राज्य अमरीका के फर्निचर निर्माण करनेवाले प्रमुखनगरों में से यह भी एक है। यहाँ धातु के फर्निचर भी बनते हैं। इस औद्योगिक नगर के चारों तरु बाग बगीचे तथा हरी सब्जी एवं फल इत्यादि की खेती होती है।
2. यह डकोटा या जेम्स नदी पर फारगो नगर से 95 मील पश्चिम में स्थिति है। यहाँ के प्रमुख व्यवसाय आटा, खाद्य पदार्थ एवं दूध घी संबंधी है। बोतल निर्माण का कार्य भी होता है। यहाँ महाविद्यालय, पुस्तकालय तथा अस्पताल आदि सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
3. यह दक्षिणी महासागर में स्थित सेंट हेलेना द्वीप की राजधानी है। यह जेम्स की खाड़ी में गिरनेवाली छोटी पहाड़ी नदी के मुहाने पर बसा है। यह द्वीप का एकमात्र नगर और बंदरगाह तथा व्यापारिक केंद्र है, जहाँ से आलू का निर्यात होता है। पहले यह जहाजों के कोयला लेने का स्टेशन था पर स्वेज नहर खुलने के पश्चात् इसका महत्व घट गया। यहाँ वेधशाला भी है। पास ही में एक मकबरा है जिसमें 1840 ईo में नेपोलियन की लाश पेरिस भेजी जाने के पहले रखी गई थी। यहाँ की जनसंख्या 2,831 (1942) है। [जगदीश सिंह]
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें
