शब्दकोश
जेपुर
जेपुर उड़ीसा राज्य के कोरापुट जिले के जेपुर ताल्लुका का मुख्य नगर, रेल यातायात से लगभग 80 मील दूर स्थित है। इस नगर के पूर्व की ओर 3,000 फुट ऊँची पहाड़ियाँ हैं, जिनमें लंबे पेड़ों वाले जंगल हैं।
यह नगर अब एक मुख्य जलविद्युद्योजना केंद्र रूप में विकसित हो रहा है, यद्यपि जल विद्युत्-केंद्र यहाँ से लगभग 46 मील दूर डडमा (Duduma) स्थान पर बन रहा है। यहाँ पर कई औद्योगिक संस्थान विकसित हो रहे हैं, जिनमें शराब बनाने, धान कूटने, टाइल (tile) तथा मोटर बनाने के कारखाने मुख्य हैं। यहाँ की जनसंख्या 25,291 (1961) है। [विजयराम सिंह]
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें
