जेरुसलम

Published on
1 min read

जेरुसलम (येरुसलम) फिलस्तीन अधिकृत प्रदेश का नगर। मिस्त्र के टेल-एल अमर्ना नामक स्थान पर जेरुसलम के प्राचीन शासक द्वारा लिखे हुए कुछ पत्र पाए गए हैं, उनमें इसका नाम 'उरुसलीम' (शांति का नगर) दिया गया है। सम्राट् हाड्रियन ने इसका पुनर्निमाण करके इसका नाम 'ईलिया कैपिटोलिना' रखा। अरबवासी इसे बहुत पवित्र मानते हैं। वे इसे 'एल-मुकद्दिस' और 'एल कुद्स' के नाम से पुकारते हैं।

1858 के पश्चात्‌ इस नगर का नवीनीकरण यहूदी धर्म के प्रवेश के साथ हुआ। इसके पश्चात्‌ कैथालिक और ग्रीक आर्थोडाक्स धर्मों का भी प्रसार हुआ। 1920 के पश्चात्‌ यह नगर पूर्णरूपेण आधुनिक हो गया।

मक्का और मदीना के बाद जेरुसलम इस्लाम का तीसरा पवित्र नगर है। धार्मिक भवनों की बहुलता ने इस नगर का आकर्षण और महत्व बहुत अधिक बढ़ा दिया है।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org