जेतपुर

Published on
1 min read

जेतपुर 1. नगर, स्थिति 21o 45' उo अo तथा 70o 48' पूo देo। गुजरात के राजकोट जिले का नगर है। जनसंख्या 31, 186 (1961) है। भादर नदी के पश्चिमी किनारे पर पोरबंदर से 40 मील उत्तर-पूर्व में स्थित है। इसके पास भादर नदी पर एक पुल है। यहाँ अनेक दर्शनीय इमारतें हैं।

2. (नजाकला या बिल्खा) -- भूतपूर्व काठियावाड़ पोलिटिकल ऐजेंसी के अंतर्गत रियासत थी। इसका क्षेत्रफल 72 वर्ग मील था। यह कृषिप्रधान रियासत थी। यहाँ कृषियोग्य क्षेत्र 52 वर्ग मील था। गाँवों की संख्या 24 थी।

3. (मुलुसरग) -- भूतपूर्व काठियावाड़ पोलिटिकल ऐजेंसी की रियासत थी। इसका क्षेत्रफल लगभग 25 वर्ग मील था। रियासत कृषिप्रधान थी। कृषियोग्य क्षेत्र 20 वर्ग मील था। रियासत में 16 गाँव थे।

4. (वादिया) -- भूतपूर्व काठियावाड़ पोलिटिकल एजेंसी की रियासत थी। इसका क्षेत्रफल 72 वर्ग मील था। गाँवों की संख्या 17 थी। यह कृषिप्रधान रियासत थी। यहाँ कृषियोग्य क्षेत्र 43 वर्ग मील था।

5. (देवली) -- भूतपूर्व काठियावाड़ पोलिटिकल ऐजेंसी की एक रियासत थी। क्षेत्रफल लगभग 94 वर्ग मील था। कृषियोग्य भूमि लगभग 48 वर्ग मील थी। रियासत में 21 गाँव थे। [सय्यद मुज्जफ्फरअली

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org