जिंद

Published on
1 min read

जिंद पंजाब की जिंद रियासत की एक निजामत थी। इसका क्षेत्रफल 10,080 वर्ग मील था। इसमें 344 गाँव थे। यह निजामत जिंद तथा दादी तहसीलों से बनी थी। सफीदोन, ददरी कलियाना, ब्रोंद और जिं यहाँ के प्रमुख नगर थे। जिंद नगर निजामत का प्रधान कार्यालय था। इसमें स्थित कुरुक्षेत्र हिंदुओं का पवित्र स्थान है। यहाँ के प्राचीन मंदिर एवं फतहगढ़ का किला दर्शनीय स्थान है।

2. राज्य, वर्तमान पंजाब राज्य में था। इसका क्षेत्रफल 1,323 वर्ग मील था। इसमें संगरूर, जिंद तथा ददरी तहसीलें थीं। मैदानी है। छोया, झुंबुवाली और घघ्घर यहाँ की नदियाँ हैं। गेहूँ, जो तथा चना प्रमुख फसलें हैं। इनके अतिरिक्त सरसों, कपास, दाल एवं गन्ना भी यहाँ होता है। सोने चाँदी के जेवर बनाना, लकड़ी और चमड़े का काम तथा बरतन बनाना राज्य के प्रमुख उद्योग हैं। यहाँ एक महाविद्यालय और कुछ स्कूल हैं।

3. तहसील, पंजाब राज्य के संगरूर जिले की तहसील है। जिनका क्षेत्रफल 489 वर्ग मील है। यह बाँगर के प्राकृतिक क्षेत्र में आता नही है। यह तहसील कुरुक्षेत्र के भाग में स्थित है, जो हिंदुओं का पवित्र स्थान है। जिंद, जनसंख्या 24, 216 (1961) नामक दो नगर हैं। जिंद नगर में प्रधान कार्यालय हैं।

4. नगर, स्थिति। 290 20' उ. अ. तथा 76019' पू. दे.। पंजाब प्रदेश के संगरूर जिले का नगर तथा तहसील है। इसकी जनसंख्या 24,216 (1961) है। रोहतक से 25 मील दक्षिण-पश्चिम में यह कुरुक्षेत्र में स्थित है। भूतपूर्व जिंद रियासत की राजधानी था। जयंतीदेवी के मंदिर के अतिरिक्त यहाँ कई प्राचीन मंदिर एवं फतेहगढ़ मं एक किला है।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org