जलालाबाद

Published on
1 min read

जलालाबाद स्थिति : 340 30` उ.अ. तथा 700 29` पू.दे.। यह समुद्रतल से 1,950 फुट की ऊँचाई पर काबुल नदी के दक्षिणी किनारे पर काबुल नगर से 96 मील तथा पेशावर से 76 मील दूर स्थित पूर्वी अफगानिस्तान का मुख्य नगर है। इसकी स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है। पेशावर और इसके मध्य में खैबर दर्रा, काबुल और इसके मध्य में जग्दालक तथा खुर्दकाबुल दर्रे हैं। यहाँ से लाघमन जिला और कूनार घाटी के प्रवेश पर तथा काबुल-पेशावर-मार्ग और चित्राल या भारत मार्ग पर नियंत्रण रखा जाता है। इसकी जनसंख्या 6,000 से अधिक है। यहाँ की जलवायु पेशावर व जलवायु के सदृश है। बाबर ने इस स्थान का चुनाव किया था और अकबर ने 1560 ई. में इस नगर को बसया। नगर में एक बाजार है। (अजित नारायण महरोत्रा.)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org