जलपरी

Published on
1 min read

जलपरी (Mermaids) जरायुज स्तनपायी जीव है। यह पौराणिक नाम इसके रूप और आदतों से प्रभावित किसी कल्पनाशील नाविक का दिया मालूम होता है। इसका दूसरा नाम 'समुद्री गाय' है, जो शायद अधिक उपयुक्त है।

बाह्य आकृति में बिल्कुल भिन्न होते हुए भी हाथियों और शाकाहारी खुरीय प्राणियों से इसकी समानता है। यह तर्कु आकार का विशालकाय और बेडौल जलचर है। इसकी पूँछ दाँतेदार न होकर पार्श्विक पर्णाभ होती है, इसका मुँह छोटा तथा थूथन चौड़ा और विरल स्थूल शूक (bristle) युक्त होता है। इसके कान बाहर नहीं होते। इसके शरीर पर बाल कम और दूर दूर होते हैं। दाँतों में दंतबल्क होता है। इसके आमाशय की बनावट जटिल होती है।

इसके अगले पैर तैरने में सहायक होते हैं। इसके पिछले पैर होते ही नहीं। यह शाकभक्षी प्राणी है। इसकी निम्नलिखित दो जातियाँ वर्तमान हैं :

1. ट्रिकिकस मैनाटी (Trichechus manatee) की लंबाई 12 फुट होती है और यह फ्लोरिडा, वेस्ट इंडीज़, ब्राज़ील और पश्चिमी अफ्रका की गरम नदियों में मिलती है।

2. हालिकोरी डूगांग (Halicore Dugong), या समुद्री गाय (seacow), लालसागर, हिंदमहासागर, न्यूगिनी तथा अस्ट्रेलिया में प्राप्त होती है।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org