जुन्नार
जुन्नार 1. यह महाराष्ट्र राज्य के पूना जिले का तालुक है। इसका क्षेत्रफल लगभग 533 वर्ग मील तथा जनसंख्या 1,71,813 (1961) है। तालुक में ऊँची पहाड़ियाँ और कटी- छँटी घाटियाँ हैं, जिसमें मीना एवं कुदकी नदी की घाटियाँ प्रमुख हैं। यहाँ की मिट्टी काली और पथरीली है। तालुक में जुन्नार तथा ओटुर दो नगर हैं।
2. नगर स्थिति : 19o 12' उo अo तथा 73o 53' पूo देo। यह महाराष्ट्र राज्य के पूना जिले का एक नगर एवं तालुक है। नगर पूना से 56 मील उत्तर में स्थित हैं। जुन्नार (1436 ईo) और शिवनेर के किले यहाँ हैं। यहाँ की अन्य प्रसिद्ध इमारतों में जामा मस्जिद, आफिज बाग तथा जुन्नार के मैदान के चारों ओर की पहाड़ियों पर स्थित बौद्ध गुफाएँ दर्शनीय हैं। यह नगर जिले का एक प्रमुख बाजार और कागज बनाने का केंद्र है। [सय्यद मुज्जफ्फरअली]
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें
