झज्जर

Published on
1 min read

झज्जर 1. (तहसील) पंजाब राज्य के रोहतक जिले में है। इस तहसील का क्षेत्रफल लगभग 466 वर्ग मील है। इसकी भूरचना में रेत के टीले पूर्व में दलदल प्रमुख हैं। उत्तरी भाग पठारी तथा दक्षिणी भाग पहाड़ी है। यहाँ साहिबी तथा इंदौरी नदियाँ हैं। तहसील में झज्जर नगर प्रमुख है।

2. नगर, स्थिति : 28o 36' उo अo तथा 76o 40' पूo देo। यह पंजाब राज्य के रोहतक जिले का नगर तथा तहसील है। यह दिल्ली से 35 मील पश्चिम में स्थित है। नगर की महत्वपूर्ण इमारतों में नवाब के महल तथा बाघ झन्नर का महल है। यहाँ के प्रमुख उद्योगों में रंग उद्योग, कागज के बरतन बनाना, मलमल तथा ऊन के वस्त्र बनाना और कशीदाकारी प्रमुख हैं। यहाँ की जनसंख्या 14,234 (1961) है। [सय्यद मुज्जफ्फरअली]

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org