कैलसियम
कैलसियम रसायन की आर्वतसारिणी के द्वितीय मुख्य समूह का धातु तत्व । यह क्षारिय मृदा धातु है और शुद्ध अवस्था मे यह अनुपलब्ध है। किंतु इसके अनेक यौगिक प्रचुर मात्रा में भूमि में मिलते है। भूमि में उपस्थित तत्वों में मात्रा के अनुसार इसका पाँचवाँ स्थान है।
यह अत्यंत सक्रिय तत्व है। इस कारण इसको शुद्ध अवस्था में प्राप्त करना कठिन कार्य है। प्रसिद्ध जर्मन वैज्ञानिक रॉबर्ट बुन्सन ने क्लोराइड के विद्युद्विच्छेदन द्वारा इस तत्व को असंयुक्त अवस्था में तैयार किया था। आजकल कैलसियम क्लोराइड तथा फ्लोरस्पार के मिश्रण को ग्रेफाइट मूषा में रखकर विद्युद्विच्छेदन द्वारा इस तत्व को तैयार करते है।
शुद्ध अवस्था में यह सफेद चमकदार रहता है। परंतु सक्रिय होने के कारण वायु के आक्सीजन एवं नाइट्रोजन से अभिक्रिया करता है। इसके मणिभ फलक केंद्रित घनाकार रूप में होते हैं। यह धातवर्ध्य तथा तन्य तत्व है। इसके कुछ गुणधर्म निम्नांकित है।
| संकेत | कै (Ca) |
| परमाणु अंक | 20 |
| परमाणु भार | 40.08 |
| परमाणु अर्धव्यास | 10-8 सेंटीमीटर |
| गलनांक | 8100 सेंटीग्रेड |
| क्वथनांक | 1,2000 सेंटीग्रेड |
| घनत्व (20 सेंटीग्रेड पर) | 1.55 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर |
| विद्युत्प्रतिरोधकता | 4.6 x106 ओह्म सेंटीमीटर |
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें
