कैनजेस

Published on
1 min read

कैनजेस-----(Kansas) संयुक्त राज्य अमरीका का मध्य राज्य; (स्थिति 37 से 40 उ. अ. तथा 94 38 से 102 1 34 प. दे.) क्षेत्रफल 82,276 वर्गमील; जनसंख्या 22,22,173 (1970)। इसे सूर्यमुखी का राज्य कहते हैं। इसकी धरातलीय ढाल उत्तरपश्चिमी छोर में समुद्रतल से 4,000 फुट ऊँ चाई से लेकर दक्षिण पूर्वी सीमांत में 700 फुट तक है। राज्य के एकतिहाई पूर्वी भाग में विस्तृत ओसेज मैदान है जिसका धरातल पहाड़ी एवं विषम है। उत्तरपूर्व भाग में हिमानी जमाव कैनजेस नदी के दक्षिण तक पाए जाते हैं। मध्य तिहाई भाग अधिकांशत: समतल एवं कुछ पहाड़ी है। शेष पश्चिमांचल भाग में विषम धरातलीय बृहत मैदान हैं जो जल एवं वायु द्वारा लाए गए पदार्थो से निर्मित हैं। राज्य की जलवायु विषम महाद्वीपीय पूरब से पश्चिम राज्य के तीन वानस्पतिक विभाग हैं----लंबी घास मिश्रित घास एवं छोटी घासवाला क्षेत्र। कैनजेस, अरकैनजेस एवं मिजूरी (उत्तरपूर्व सीमांत) मुख्य नदियाँ हैं। कृषि की मुख्य फसलों में वसंत एवं शरत्कालीन गेहूँ, मक्का, जुआर प्रमुख हैं। डेरी उद्योग की समुन्नति हो रही है। खनिज तेल, गैस, कोयला, जस्ता एवं नमक प्रमुख हैं। मांस भेजने, आटा पीसने, यातायात के यंत्र तैयार करने, रासायनिक उद्योग आदि प्रमुख उद्योग धंधे हैं। टोपेका (जनसंख्या 1,19,484(1960)) इसकी राजधानी है। (काशीनाथ सिंह.)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org