कैटालोनिया

Published on
1 min read

कैटालोनिया स्पेन (यूरोप) का सर्वाधिक समुन्नत क्षेत्र (क्षेत्रफल 12, 427 व0 मी0 एवं जनसंख्या 32,40,000, (1957)) है। इसके उत्तर में फ्रांस, दक्षिण में वालैंशिया प्रदेश, पूरब में भूमध्यसागर एवं पश्चिम में ऐरागाँन का प्रदेश है। इसके अंतर्गत बारसेलोना, टैरागोना, लेरेदा एवं हेरोना (Gerona) प्रांत हैं। इसके उत्तरी भाग में लगभग 10,000 फुट ऊँची पीरेनीज पर्वतश्रेणियाँ फैली हैं; दक्षिणी भाग में कादी, मौंटसेनी, गबारीसय मौंटसेक, मौंटसेर्राट, लिना, (Llena) मौंटस्टैंट एवं प्रेड्स आदि पर्वतश्रेणियाँ फैली हुई हैं। इन पर्वतमालाओं के बीच अनेक छोटी एवं उपजाऊ घाटियाँ हैं। दक्षिणपश्चिमी भाग में अंपूरदान एवं लेरेदा के मैदान हैं जिसमें एब्रो और उनकी सहायक सेग्र, फ्लूविया, टेर, लोवेगात, फ्रांकोली आदि नदियाँ हैं। पूर्व में 240 मील लंबा भूमध्यसागर का तटीय भाग हैं जिसमें मनोरम अंतरीप, खाड़ियाँ, भृगु (cliff) आदि मिलते हैं।

इस भूभाग में जौ, गेहूँ, राई, सन, अंगूर एवं अन्य फलों तथा चावल (डेल्टाई भागों में) की कृषि मुख्य हैं। पर्वताचंलों में पशुओं एवं भेड़ बकरियों का पालन मुख्य धंधा है। लोहा, कोयला, नमक, पोटाश एवं अन्य खनिज पदार्थों की उपलब्धि के कारण लौह इस्पात, इंजीनियरी, सूत और ऊनी वस्त्र एवं कागज आदि के कारखानें भी हैं। (काशीनाथ सिंह.)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org