कांपटी

Published on
1 min read

कांपटी महाराष्ट्र में नागपुर जिले का एक नगर है जो नागपुर नगर से उत्तर-पूर्व 10 मील की दूरी पर कनहन नदी के दाहिने किनारे दक्षिण-पूर्व-रेलमार्ग पर स्थित है। इस नगर की स्थापना एक सैनिक छावनी के रूप में 1821 ई. में हुई थी। यह काली मिट्टी के उपजाऊ मैदानी क्षेत्र में स्थित है। इस नगर का उच्चतम स्थान समुद्रतल से 996 फुट की ऊँचाई पर है। उत्तर के सतपुड़ा प्रदेश से नागपुर को आनेवाली व्यापारिक सामग्री के लिए कांपटी नगर अपनी अनुकूल स्थिति के कारण वितरक केंद्र रहा है। परंतु रेलमार्गों के विस्तार और सैनिक केंद्र के महत्व में न्यूनता आ जाने के कारण इसका पूर्वकालीन व्यापारिक महत्व बहुत कम रह गया है। नगर में रुई से बिनौला निकालनेवाली कई मिलें हैं।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org