शब्दकोश
कीबो
कीबो टैंगैन्यीका (अफ्रीका) में स्थित किलिमंजारों पर्वत का 19,565 फुट ऊँचा शिखर। यह अफ्रीका महादेश का सर्वोच्च स्थान है। यह एक ज्वालामुखी शंकु है जिसका मुख्य गर्त शांत है। उसका विवर, जिसका व्यास लगभग 6,000 फुट है, बर्फ तथा राख से ढका है। इसका लावा ढाल भी, 200 फुट मोटी बर्फ की परत से ढका हुआ है, जो सँकरी, गहरी घाटियों में हिमानी (ग्लेशियर) का रूप धारण कर लेती है। ज्वालामुखी की हिमानी की दीवारें दक्षिण की ओर अधिक ऊँची हैं। (नृपेंद्रकुमार सिंह)
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें
