क्लीवलैंड

Published on
3 min read

क्लीवलैंड (1) अमेरीका का सातवाँ बड़ा नगर। यह ओहायो राज्य का प्रवेश द्वारा और मुख्य बंदरगाह है जो ऐरी झील के किनारे क्येहोग नदी के मुहाने पर बसा है (स्थित : 400 31’ सें उ. अ. 81042’ सें प. दे.)। यह झील से 75 फुट ऊपर पठार पर बसा है और धीरे धीरे दक्षिणपूर्व की और 115 फुट तक ऊँचा होता गया है। धुरपूर्व की ओर यह झील से 200 फुट से अधिक ऊँचा है। इस नगर की स्थापना 1796 ई. में जनरल मोज़ेज क्लीवलैंड ने की थी, जो कनेक्टीकर लैंड कंपनी के एजेंट थे। इस कंपनी के अधिकार में ऐरी नदी के किनारे 120 मील का भूभाग था जो वेस्टर्न रिजर्व कहलाता था। 1799 में लारोंजो कार्टर ने यहां पहली बार स्थाई बस्ती बसाई जिसने 1836 में नगर का रूप धारण किया। जब 1832 उमें ओहायों नहर बनी तब नगर के विकास में प्रगति हुई।

यह नगर 73.1 वर्गमील में बसा है और उसका अधिकांश भाग नदी के पूर्व हैं। इसकी सड़कें असाधारण रूप में 60 से 132 फुट तक चौड़ी हैं, इंर्ट और अस्फाल्ट की बनी हैं तथा अधिकांश वृक्षाच्छादित हैं जिसके कारण उसे वन्य नगर कहा जाता है।

इस नगर के निवासियों का सभी राष्ट्रीय युद्धों में महत्वपूर्ण योग रहा है। दासता विरोधी आंदोलन के समय यहां शरणार्थी गुलामों के ठहरने के लिये कैंप बनाए गए थे। बीसवीं शती के आरंभ में यह सुधार वादी आंदोलन का प्रमुख केंद्र था। यहाँ मजदूर आंदोलन सदा प्रबल रहा। इस नगर के प्रख्यात नागरिक रहे हैं- हास्य लेखक आर्टिमस वार्ड, जान डी. राक्फेलर जिन्होंने यहाँ 1870 में स्टैंडर्ड आयल कंपनी की स्थापना की ; 1875 में कार्बन आर्कलैंप के आविष्कारक चार्ल्स एफ. बंश ; राजनेता जान है; राजनीतिज्ञ मार्कुसहन्ना आदि। अमरीका के बीसवें राष्ट्रपति की समाधि इसी नगर में है।

क्लीवलैंड एक अंतर्राष्ट्रीय महत्व का निर्यात केंद्र है। लेक सुपीरियर की लोहे की खानों और ओहायों पेनसलवानिया के कोयले की खानों की निकटता के कारण यह नगर अमरीका के अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा असंख्य प्रकार के औद्योगिक उत्पादन प्रस्तुत करता है। लोहा और इस्पात का उत्पादन प्रमुख है। मशीनी औजार, रंग, वार्निश, बिजली के सामान, चीनी मिट्टी के सामान, रसायन मोटर और वायुयान के पुरजे कुछ अन्य प्रमुख उत्पादन हैं। 1970 में यहां की जनसंख्या 20,43,000 थी।

(2) दक्षिण टेनेसी (अमरीका) का एक छोटा नगर जिसे 1838 में आदिवासी चेरोकी लोगों को निष्कासित कर बसाया गया। इसका नामकरण कर्नल बेंजमिन क्लीवलैंड के नाम पर हुआ है। जिन्होंने क्रांति के समय किंग्स माउंटेन के युद्ध में भाग लिया था। इसके निकट चेरोकी राष्ट्रीय वन है। यहां के मुख्य उद्योग, लकड़ी, ऊनी कपड़ा, होजियरी, आटा है। (प. ला. गु.)

(3) इंग्लैंड में यार्कशायर के नार्थ राइडिंग क्षेत्र में स्थित पर्वत : 450 24’ उ. अ. तथा 10 10’ प. दे.। इसकी ऊँचाई 1,489 फुट है। इसके उत्तर में टीज नदी प्रवाहित होती है। यहां से बिस्के नदी निकलकर पश्चिमी भाग में स्बेल नदी में मिलती है। इस पर्वत के दक्षिणी भाग में होडे, डोभ तथा सेवेन नदियों द्वारा अत्यधिक अपक्षरण के कारण गहरी घाटियां बन गई हैं। कटाव और गहरी घाटियों के कारण कृषि अधिक नहीं होती किंतु चराई अधिक होती है। क्लीवलैंड पर्वत क्षेत्र में लोहे की खानें हैं। यहां के लौहांश 28%है। 19वीं शताब्दी में यहां की खदानों का शोषण आरंभ हुआ, फलस्वरूप मिडिल्स बरो क्लीवलैंड क्षेत्र के लोहा इस्पात का प्रमुख केंद्र हो गया है। (भूपेद्रकांत राय.)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org