कल्याण

Published on
1 min read

कल्याण महाराष्ट्र राज्य में थाना जिले का एक दक्षिणी ताल्लुका है जो क्षेत्रफल में 267 वर्ग मील है। इस ताल्लुके का मुख्य नगर कल्याण है। बंबई नगर से 33 मील उत्तर-पर्वू की ओर 'मध्य रेल मार्ग' यहाँ दो मुख्य शाखाओं में विभक्त हो जाता है। बंबई नगर के समीप स्थित होने के फलस्वरूप कल्याण नगर की जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ी और 1941-51 के दशक में लगभग दुगनी हो गई। कुल जनसंख्या 73,482 (1961 ई.) थी। मुख्य उद्योग धान साफ करना और ईटें बनाना है, समीपवर्ती क्षेत्रों में जमीन से पत्थर खोदने का कार्य भी होता है। इस नगर के औद्यौगीकरण की ओर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसकी उत्तम खाड़ी नौका विहार एवं मछली पकड़ने के लिए अनुकूल है। यहाँ पर मुसलमानों का मेंला मई के महीने में हर वर्ष बड़े धूमधाम से लगता है।

कल्याण नगर का नाम प्राचीन शिलालेखों में भी मिलता है जो संभवत: पहली, दूसरी, पाँचवीं या छठी सदी ई. काल के हैं। ईसा काल की आरंभिक शताब्दियों में यह नगर एक राज्य की राजधानी और समुद्रवर्ती व्यापार का केंद्र था। 14वीं सदी ई. के आरंभ में मुसलमान शासकों ने इसका नाम बदलकर इसलामाबाद कर दिया। 1536 ई. में पुर्तगालियों ने इसपर आधिपत्य जमाया। 1780 ई. में अंग्रेजों ने मराठों से जीतकर इस नगर को अपने अधीन कर लिया।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org