कोलाबा

Published on
1 min read

कोलाबा या कुलाबा महाराष्ट्र के दक्षिण भाग का एक जिला जिसका क्षेत्रफल 2,716 वर्गमील है। इस जिले का नाम कोलाबा नाम के एक छोटे टापू पर पड़ा है, जो इसके सदर मुकाम अलीबाग से कुछ ही दूरी पर स्थित है। समुद्र और पश्चिमी घाट के बीच स्थित होने के कारण यह जिला पहाड़ियों से भरा है। इसके समुद्री किनारे के क्षेत्र में नारियल और सुपारी के पेड़ों की अधिकता है। इस क्षेत्र के पीछे सपाट मैदान है जिसमें धान की खेती होती है। समुद्रतट के अनेक स्थलों पर नमक से भरी दलदल भूमि है जहाँ नमक तैयार किया जाता है। कोलाबा जिले में कई छोटी छोटी नदियाँ बहती हैं। इस जिले के कुछ भाग में रेलमार्ग है, पर बंबई से संसर्ग तथा आवागमन प्रधानतया स्टीमर से ही होता है।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org