कोलंब

Published on
1 min read

कोलंब केरल प्रदेश के क्विलानं के निकट स्थित एक प्राचीन नगर एवं बंदरगाह। संभवत: उस क्षेत्र की सुप्रसिद्ध देवी कोलंबा के नाम पर इस नगर का नाम रख गया है।

ईसा की आरंभिक शताब्दियों में यह नगर वाणिज्य व्यवसाय का एक प्रमुख केंद्र था। यहाँ से व्यापारी वर्मा, पेगू एवं पूर्वी द्वीपसमूह निरंतर जाया आया करने थे। यहाँ से मिर्च का निर्यात विशेष रूप से होता था।

अनुश्रुनियों के अनुसार प्रथम शती ई. में सुप्रसिद्ध ईसाई संत टामस यहाँ आकर रहे थे और एक गिरजाघर की स्थापना की थी। एक अन्य संत जेसू जबस का भी यह निवासस्थान था। उन्होंने वहीं 660 ई. में शरीर त्याग किया। नवीं शती के आरंभ में सिरिया के ईसाई यहाँ आकर बसे। इस प्रकार यह ईसाई धर्म का एक प्रमुख केंद्र रहा है।

1503 ई. में पुर्तालियों ने यहाँ अपना एक किला बनाया था। बाद में डच लोगों ने इसपर अधिकार कर लिया था। (परमेश्वरीलाल गुप्त)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org