कोलंबिया

Published on
2 min read

1. दक्षिण अमरीका के उत्तरपश्चिमी भाग में वेनीज्वीला (Venezuela) और ब्राजिल के पश्चिम स्थित एक राज्य। इसकी अधिकतम लंबाई 1,170 मील, अधिकतम चौड़ाई 834 मील, क्षेत्रफल 4,39,997 वर्गमील है। ऐंडीज़ पर्वत की तीन श्रेणियां कार्डिलैर आक्सीडेंटल, कार्डिलैर सेंट्रल ओर कार्डिलैर ओरिएंटल समांतर उत्तर दक्षिण दिशा में फैली हुई है। यहाँ की प्रमुख नदी मैगडालिना 1,000 मील लंबी है और पश्चिमी तथा मध्यवर्ती श्रेणियों के बीच उत्तर की ओर बहती है। खनिज संपत्ति की दृष्टि से यह राज्य धनी है। देश का 2/5 भाग पर्वतीय है जिसे हाईलैंड हर्ट और ह्वाइट मैंस कोलंबिया कहा जाता है। 98 % जनसंख्या इसी भाग में रहती है। पेट्रोल मुख्य निर्यातवस्तु है। सोना, चाँदी, ताँबा, शीशा, कोयला आदि अन्य खनिज हैं।

देश की संपत्ति जंगल है। इस राज्य में कुल कृषियोग्य भूमि 60,00,000 एकड़, चराई योग्य भूमि, 9,60,00,000 एकड़ तथा जंगल 14,80,00,000 एकड़ में है। देश की 74 % जनसंख्या कृषि और चराई में लगी है। अच्छी काफी (कहवा) की पैदावार अधिक होती। 90 % पैदावार संयुक्त राज्य को भेजी जाती है। कपास, धान और ईख की भी कृषि काफी होती है।

पूर्वी वृहत्‌ मैदान के कारण, जो देश के आधे से अधिक भाग में फैला हुआ है। यहां मलेरिया का प्रकोप अधिक रहता है। पूर्वी अमेज़न के मैदान में केवल 12 % जनसंख्या रहती है जबकि क्षेत्रफल 2,70,000 वर्गमील है। दलदली भूमि के कारण आवागमन के साधनों की कमी है। मैगडालीना नदी 900 मील तक नौगम्य है । रेलमार्ग 2,000 मील एवं राजमार्ग 12,000 मील लंबा है। बोगोटा यहाँ की राजधानी है प्रसिद्ध नगर है।

2. संयुक्त राज्य अमरीका का एक नगर जो कंगारी नदी पर स्थित है (स्थिति 34 डिग्री0 उ. अ. से 80 डिग्री 59 प. दे.)। यह दक्षिणी कैरोलिना की राजधानी है। 1786 ई. में यह नियोजित नगर बनाया गया। रेलमार्गों ओर राजमार्गो का केंद्र होने के कारण यह प्रमुख वितरणकेंद्र बन गया। सूती वस्त्र बनाना, लकड़ी चीरना, पत्थर तोड़ना और पशुपालन यहां के प्रमुख उद्योग हैं।

3. उत्तरी अमरीका की प्रशांत महासागर में गिरनेवाली द्वितीय बड़ी नदी। यह ब्रिटिश कोलंबिया में 50 डिग्री उ. अ. तथा 116 डिग्री प. दे. से निकलकर उत्तरपश्चिम में सेलकर्क पर्वत को घेरती हुई दक्षिण मुड़कर संयुक्त राज्य के वाशिंगटन और ओरेगन राज्यों की सीमा बनानी हुई प्रशांत महासागर में गिरती है। इसकी लंबाई 1,270 मील तथा प्रवाह क्षेत्र 2,50,000 वर्गमील है। शुष्क प्रदेश में बहने के कारण इसका महत्व बढ़ गया है। इसमें कई बांध बाँधकर सिंचाई और विद्युत्पादन में इसका उपयोग किया गया है। ग्रैंड कुली डैम, वोनविल्ले डैम, राक आइलैंड डैम इत्यादि इसके प्रसिद्ध बाँध हैं। (कैलाश नाथ सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org