कोयंमुत्तूर

Published on
1 min read

कोयंमुत्तूर तमिलनाडू प्रदेश का सर्वोच्च औद्योगिक नगर (स्थिति 11 0 उ. अ. से 76 58 पू. दे.)। यह मद्रास नगर से 250 मील दक्षिणपश्चिम नोइल नदी पर, नीलगिरि पहाड़ी की दक्षिणी ढाल पर समुद्रतल से 1,437 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ पर वस्त्र बनान की लगभग 50 मिलें तथा बिनौला निकालने के 55 कारखाने हैं जिनमें लगभग 55,000 श्रमिक कार्य करते हैं। यहाँ के मुख्य उद्योग सूत कातना तथा बुनना, चमड़ा पकाना, कहवा, चीनी, सीमेंट तथा लोहे संबंधी कार्य हैं। यहाँ स्विजरलैंड के सहयोग से खोला गया नकली रत्नों का एक कारखाना है। कोयंमुत्तूर से तीन मील पूर्व पेरूर का विख्यात प्राचीन मंदिर है। यहाँ पर अनेक प्रमुख संस्थाएँ हैं जिनमें क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान संस्था, राजकीय ईख बीज संस्था, भारत के वनस्पति सर्वेक्षण का सूखी वनस्पतियों का दक्षिणी संग्रहालय (Herbarium) तथा रूई, ज्वार एवं तेलहन के भारतीय कृषि अनुसंधानिक संस्थान, उल्लेखनीय हैं। (नन्हें लाल)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org