क्रैस्नोयार्स्क

Published on
1 min read

क्रैस्नोयार्स्क (Krasnoyarsk) नगर तथा प्रदेश; स्थिति : 560 300 उ. अ., 920 0’ पू. दे. जनसंख्या 5,57,000 (1967)। यह नगर रूसी मध्य साइबिरिआ में येनिसे (Yenisei) नदी के बाएँ तट पर स्थित है। येनिसे नदी का पाट यहाँ एक मील है जो दिसंबर से मई के प्रथम सप्ताह तक बर्फ से ढकी रहती है। इस नगर को स्थापना 1628 ई. में कजारू जाति के लोगों द्वारा की गई थी। इस नगर का विकास ट्रांस-साइबिरिअन रेलवे बनने के पश्चात्‌ आरंभ हुआ जिसका यह एक प्रमुख स्टेशन है। यहाँ म्युनिसिपल कलाभवन, प्रौद्योगिक स्कूल तथा रेलवे स्कूल भी हैं।

क्रस्नोयार्स्क प्रदेश पश्चिमी मध्य साइबिरिआ (सोवियत संघ) में स्थित है। क्षेत्रफल 8,27,507 वर्ग मील है। यह भाग रूस के टाइमिर (Taimyr) तथा एवेंकी (Evenki) जिलों से मिलकर बना है। इस प्रदेश का अधिकांश भाग दलदली है। शीतकालीन ठंढी हवाओं के कारण यहाँ दिसंबर से मई तक हिमपात होता है। वर्तमान समय में इस भाग का विकास अधिक हो रहा है क्योंकि यहाँ सोने और कोयले की खानें प्राप्त हुई हैं। उद्योगों के साथ साथ कृषि का भी विकास किया जा रहा है। बिजली का उत्पादन करने के लिये क्रैस्नोयार्स्क में 32,00,000 किलोवाट का स्टेशन बनाया गया है। किज़िल (Kyzyl) से क्रैस्नोयार्स्क तक हवाई जहाजों से आवागमन होता है। क्रैस्नोयास्क प्रमुख नगर तथा प्रांतीय राजधानी है। यहाँ कागज तथा चमड़े के कारखाने भी हैं। मिनिसिन्स्क (Minisinsk) अचिंस्क (Achinsk) तथा इगारके अन्य प्रसिद्ध नगर हैं। (भूपेद्रकांत राय)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org