क्रीमिया

Published on
1 min read

क्रीमिया काला सागर के उत्तर रूस के अंतर्गत एक छोटा प्रायद्वीप (स्थिति :440.23’ से 460.10’ उ. अ. और 320.30’ से 36.40 पू. दे.)। इसकी आकृति विषमकोणतमक है और क्षेत्रफल 9,700 वर्गमील है। इस प्रदेश का संबंध पेरेकॉप स्थलडमरू द्वारा उक्रेन के मैदान से है। क्रीमिया का समुद्री तट कटावदार है जिससे कई छोटी छोटी खाड़ियाँ बन गई हैं। दक्षिणी-पूर्वी तट पर समुद्र के समांतर 2,000 से 2,500 फुट ऊँची याला दाघ (yaila Dagh) पर्वतश्रेणी तथा 1,500 से 1,900 फुट ऊँची अन्य श्रृंखलाएँ स्थित हैं। इस प्रदेश की मुख्य नदियों में चेरनिया, वेलवेक काला सागर में और सालगीर तथा करासू नदियाँ सिवास झील में गिरती हैं।

क्रीमिया प्रदेश का उत्तरी 3।4 भाग स्टेप्स के प्रकार का है। यहाँ तंबाकू, फल और रूई की पैदावार अधिक होती है। कृषि अधिकतर सामूहिक फार्म पर की जाती है। दक्षिणी भाग की जलवायु भूमध्यसागरी होने तथा पहाड़ों की स्थिति के कारण फल उत्पादन और पशुचारण मुख्य उद्यम हैं। नमक सिवास झील से प्राप्त होता है। कर्च (Kerch) प्रायद्वीप क्षेत्र में लोहे का उत्खनन होता है। यहाँ का लौहभंडार 27,27,00,000 मीट्रिक टन और लौहांश 39% है। क्रीमिया से लोहा, तंबाकू, शराब, मछली, सोवियत संघ के अन्य क्षेत्रों में वितरित होती है। यहाँ की जनसंख्या अधिकांशत: शहरी है तथा 1950 में संपूर्ण प्रदेश की जनसंख्या 12,00,000 थी। यहाँ की राजधानी सिमफराऑपल (Simferopol) है। सेवैस्टोपॉल (Sevastopol) नौसेना का, कर्च मछली मारने का और फीओडोशिया अनाज के निर्यात का केंद्र है। (भूपेद्रकांत राय)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org