करीमनगर

Published on
1 min read

करीमनगर आंध्र प्रदेश का एक नगर है। यहाँ से करीमनगर जिले तथा ताल्लुके का प्रबंध होता है। नगर मनेरी नदी पर स्थित है। इस नगर में जिले की कचहरियाँ, अस्पताल, स्थानीय शासन संबंधी कार्यालय, कई पाठशालाएँ एवं विद्यालय स्थापित हैं।

करीमनगर जिला अधिकतर पहाड़ी है। इसका धरातल प्राचीन युग की चट्टानों, आद्यकल्पीय पट्टिताश्म (आर्कियन नाइस) तथा गोंडवान आदि से बना है। जिले के अधिकतर भागों में नाइस चट्टानें मिलती हैं।

यहाँ की जलवायु गर्म और तर है। वार्षिक वर्षा का औसत 33फ़फ़ है। जिले की जनंसख्या 1971 में, 19,56,373 थी।

जिले का बहुत बड़ा भाग जंगल से ढका है जिसमें हिरन से लेकर शेर तक अनेक जंगली जानवर रहते हैं।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org