क्रिस्मस

Published on
1 min read

क्रिस्मस (द्वीप) जावा से 190 मील दक्षिण (स्थिति: 100 30’ द. अ. तथा 1050 40’ पू. दे.) स्थित एक द्वीप। इसकी औसत लंबाई 12 मील और चौड़ाई 9 मील है। यहाँ की जलवायु स्वास्थ्यवर्धक है। ताप प्राय: 240 सें. से 290 से. तक घटता बढ़ता रहता है। दक्षिणी पश्चिमी वाणिज्य वायु (Trade Winds) की पेटी में पड़ने के कारण इस द्वीप में वर्षा वर्षभर और जून से सितंबर तक अधिक होती है। सर्वप्रथम सन्‌ 1879 में यहाँ यूरोप निवासी आए। आजकल यहाँ की जनसंख्या में मलप तथा चीनी प्रवासियों की अधिकता है। भूरचना की दृष्टि से यह द्वीप धरातल पर पाई जानेवाली समुद्रस्थ पर्वतश्रेणी का शिखर है, जो समुद्रतल से ऊँचा उठा है। चोटियाँ चौरस हैं। इस द्वीप के चतुर्दिक्‌ मूँगे का जमाव मिलता है। (भूपेद्रकांत राय)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org