कसाई

Published on
1 min read

कसाई अफ्रीका की प्रसिद्ध नदी कांगो की एक सहायक नदी है, जो कांगो के बाएँ किनारे पर स्थित स्टैनलीपूल से कुछ मील उत्तर मिलती है। इसके सगम को क्वा मुहाना कहते हैं । कसाई की भी अनेक उपशाखाएँ हैं जिनमें क्वांगो तथा संकुरु विशेष उल्लेखनीय हैं। कसाई नदी प्रणाली की लगभग सब नदियाँ ऐंगोला प्रदेश की पहाड़ियों से निकलती हैं तथा उत्तर या उत्तर-पश्चिम की ओर बहती हैं। ये पहाड़ियाँ आद्य कल्प पुंजक (आर्कियन मैसिफ़) की चट्टानों से बनी हैं। फलस्वरूप इन नदियों पर अनेक सुंदर जलप्रताप बन गए हैं। कसाई नदी की पूरी लंबाई लगभग 1,200 मील है जिसमें लगभग 100 मील ही नौपरिवहन के उपयुक्त है।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org