कटिहार

Published on
1 min read

कटिहार बिहार प्रांत के पूर्वोत्तर भाग में पूर्णिया जिला के सदर सब डिविज़न का एक नगर है। रेल यातायात की दृष्टि से इसका अधिक महत्व है। यह पूर्वोत्तर रेलवे तथा पूर्वोत्तर सीमा रेलवे का संधिस्थान (जंक्शन) है। भारतीय रेलवे के अधुनिक क्षेत्रीकरण के पहले भी यह बी.एन.डब्ल्यू. तथा बी.ई. रेलवे का संधिस्थान रह चुका है। यहाँ से रेल की एक शाखा दक्षिण की ओर गंगा नदी के किनारे स्थित मनिहारी घाट तक जाती है। मनिहारी घाट से सँकरी गली तक गंगा में स्टीमर चलता है। इस प्रकार पूर्व रेलवे से भी संबंध स्थापित हो जाता है। कटिहार से चावल और सरसों का निर्यात अधिक मात्रा में होता है। भेड़ के व्यापार के लिए भी यह स्थान प्रसिद्ध है। यहाँ गड़रियों की एक बस्ती है जहाँ कंबल बनाए जाते हैं।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org