कुरा

Published on
1 min read

कुरा रूस (ट्रांस काकेशिया) में स्थित जार्जिया और अजरबैजाँ राज्यों की 825 मील लंबी नदी। यह 6500 फुट ऊँचे पर्वत से निकलकर उत्तर और उत्तरपूर्व में जार्जिया में बहती हुई बाक्‌ से 75 मील दक्षिण-दक्षिणपश्चिम दिशा की ओर कैस्पिन सागर में गिरती है। इसके डेल्टा पर उत्तम मत्स्य क्षेत्र है। नदी के ऊपरी भाग में कई पहाड़ी नदियों के मिलने से प्रवाह बहुत तीव्र हो जाता है जिससे कई स्थानों पर जल-विद्युत उत्पन्न की जाती हैं। इसमें नावों द्वारा यातायात भी होता है। इसकी पाँच प्रमुख सहायक नदियाँ हैं। अर्दहन, बोराझोमी, गोरी, टिफलिस, येवलाख और सैल्यानी नामक प्रसिद्ध नगर इसके किनारे स्थित हैं। कुरा का मैदान नदियों की बिछाई मिट्टी से बना होने के कारण अत्यंत उपजाऊ है जिसमें मुख्यत: कपास की खेती होती हैं। (कृष्णमोहन गुप्त.)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org