क्विबेक

Published on
2 min read

क्विबेक पूर्वी कैनाडा का सबसे प्राचीन, बड़ा और फ्रांसीसी उद्भव का प्रांत (स्थिति : 450 से 620 उ. अ. तक और 570 से 790 प. दे.)। क्षेत्रफल : 5,94,860 वर्ग मील, जिसमें भूमि 5,23,860 वर्ग मील तथा जल 71,000 वर्ग मील है। इस प्रांत पर फ्रांसीसी संस्कृति की छाप है। इसके तीन प्राकृतिक विभाग हैं: (1) कैनाडा का पठार, जिसमें प्रांत का 93% भाग है, (2) ऐपलैशियन प्रदेश तथा (3) सेंट लारेंस नदी की घाटी, जिसमें अधिकांश जनता रहती है। 2,100 मील लंबी, जल यातायात के लिये सेंट लारेंस नदी आदर्श है तथा सेंट फ्रैंसिस, सेंट लुई और सेंट पीटर प्रसिद्ध झीलें है। 1,225 मील लंबे और 975 मील चौड़े विशाल क्षेत्र के कारण विविध जलवायु हैं। ताप 360 सें. से ऊँचा नहीं जाता। सेंट लारेंस घाटी में पालामुक्त 160 दिन होते हैं। काफी भाग में हिमवर्षा होती है। कैनाडा के कृषि उत्पादनों का 14% इस प्रांत में होता है। रिज़का (alfalfa), आलू, चुकंदर, जौ, जई, गेहूँ, मटर, सेम, तंबाकू और गन्ने की खेती होती है। पशुपालन, मत्स्याखेट, मुर्गीपालन दुग्धउद्योग, मधुमक्खी पालन यहाँ के उद्यम हैं। कई प्रकार की मछलियाँ पाई जाती हैं। जंगलों पर आधारित समूर (Fur), कागज तथा लुगदी उद्योग और इमारती लकड़ियों के पेशे में काफी लोग लगे हैं। दुनियाँ की 1/3 लुगदी और 1/4 अखबारी कागज यहाँ बनाया जाता है। लैब्रेडार में लोहे के अयस्क की योजना, बर्सीमी (Bersinies) नदी पावर प्लांट स्कीम तथा गैस्पे प्रायद्वीप में ताँबे के उद्योग प्रसिद्ध हैं। मुद्रणयंत्रों, रासयनिक और खाद्य पदार्थो, इस्पात तथा मादक पदार्थो का उत्पादन किया जाता है। पर्यटक उद्योग भी विकसित होता जा रहा है; कैनाडा की जलविद्युच्छक्ति का आधा भाग क्विबेक में उत्पन्न होता है। क्विबेक का मनोहर राष्ट्रोद्यान (National Park) 2,000 वर्ग मील में फैला हुआ है। यहाँ का प्रसिद्ध नगर मांट्रियल है। इस प्रांत की जनसंख्या 1966 में 59,76,000 थी। यहाँ 82 प्रतिशत फ्रांसीसी, 12 प्रतिशत अंग्रेज, शेष अन्य प्रवासी लोग हैं।

प्रांत की राजधानी का नाम भी क्विबेक है। इसके उत्तर में सेंट चार्ल्स नदी और दक्षिण में सेंट लारेंस बहती है। समुद्री से 800 मील दूर स्थित होने पर भी यह प्रसिद्ध नदी बंदरगाह है। यहाँ सरकारी भवन, विश्वविद्यालय, प्रसिद्ध स्मारक तथा प्राचीन इमारतें हैं। जूते, कपडे, इंर्ट, चमड़े की सफाई और मुद्रण प्रमुख व्यवसाय हैं। यहाँ से वस्त्र, कागज और अनाज का निर्यात होता है। इस नगर की जनसंख्या 1966 में 4,13,397 थी। (कष्णमोहन गुप्त)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org