क्वींज़लैंड

Published on
2 min read

क्वींज़लैंड आस्ट्रेलिया के राष्ट्रमंडल में दूसरा बड़ा राज्य (स्थिति: 1380 से 141’ पू. दे. तथा 290 से 26’ द. अ.)। इसका क्षेत्रफल 6,67,700 वर्ग मील है। इसके किनारे 32-36 मील लंबा समुद्रतट है। उत्तरी प्रायद्वीप न्यूगिनी तक फैली है। इसके किनारे दुनिया की सबसे बड़ी मूँगे की चट्टानें हैं जिन्हें ग्रेट बैरियर रीफ़ (लंबाई 1,200 मील तथा समुद्र तट से 150 मील दूर) कहते हैं। मुख्य भूमि और रीफ के बीच शांत खाड़ी में अनेक द्वीप हैं। जलयानों के लिये ये चट्टानें पहले अत्यधिक विपज्जनक थीं; किंतु अब लोग इन द्वीपों पर अवकाश व्यतीत करते हैं। इसके पाँच प्राकृतिक विभाग हैं-(1) जलनिमग्न (Continental shelf), (2) तटीय मैदान, (3) पूर्वी पर्वतीय देश, (4) उत्तरपश्चिमी उच्च भूमि तथा (5) पश्चिमी मैदान। ग्रेट डिवाइडिंग रेंज पर्वत। सबसे ऊँची चोटी माउंट बार्टिल फ्रेरे 5,438 फुट ऊँची है तथा उत्तरदक्षिण दिशा में फैली है। कुपर्स क्रीक, डायमेंटीना (Dimantina), वारगो और कोडामाइन (Condamine) प्रसिद्ध नदियाँ हैं। उत्तरी भाग उष्णकटिबंध में और दक्षिणी भाग उपोष्ण कटिबंध में है, लेकिन पूर्वी द्वीपसमूह की भाँति दलदली नहीं है। नम जंगल और मलेरिया से मुक्त है। 320 सें. ऊँचा ताप नहीं होता। उत्तर में 160’’ वार्षिक वर्षा होती है जब कि पश्चिमी सीमाओं पर केवल 6’’ होती है।

नदियों के किनारे और पर्वतीय ढालों पर जंगल है। पश्चिमी और मध्य क्वींजलैंड चरागाह हैं। पशुओं से दूध, ऊन और मांस तथा जंगलों से बहुमूल्य लकड़ियाँ मिलती हैं। पर्वतों पर सोना, चाँदी , टिन और विस्मथ की खानें है। पश्चिमी भाग में ताँबे की खान और पूर्वी भाग में कोयला मिलता है। गन्ने की खेती अधिक होती है। इसके अतिरिक्त जौ, गेहूँ, जई, कपास, तंबाकू और चारे की खेती होती है। उष्णकटिबंधीय फल उत्पन्न होते हैं। चीनी, शराब, मांस, चमड़े की सफाई आदि उद्योग हैं। यहाँ से ऊन, फल, मांस चीनी और खाल का निर्यात होता है। प्रारंभिक शिक्षा नि:शुल्क और अनिवार्य है। यहाँ की राजधानी व्रासवेन है। इसके अतिरिक्त राक हैंपटन, टाउंस विल्ले, टूउंबा, इप्सविच प्रसिद्ध नगर हैं। 1968 में इस राज्य की जनसंख्या 17,51,8000 थी। (कष्णमोहन गुप्त)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org