Kent in Hindi

Published on
1 min read

इंग्लैंड के दक्षिणपूर्व भाग का एक जिला जिसके उत्तर में इसेक्स, उत्तरपश्चिम में लंदन तथा मिडिलसेक्स, पश्चिम में सरे तथा ससेक्स और दक्षिणपूर्व में डोवर जलसंयोजक हैं। इसका क्षेत्रफल 1,525 वर्ग मील तथा जनसंख्या 13, 25, 000 (1966) है। मेडस्टोन (Maidstone) इसका मुख्य नगर है। केंट के मध्य में नॉर्थडाउंस (Northdowns) नामक 500 से 800 फुट ऊँची खड़िया की पहाड़ी दक्षिण में रोमनी दलदल तथा उत्तर में चिकनी मिट्टी के उर्वर क्षेत्र हैं। उत्तरी केंट में दाख (करैंटस), झरबेरी करौंदा, रसभरी आदि छोटे फलों के अतिरिक्त सेब, नाशपाती, चेरी तथा विभिन्न सब्जियाँ उत्पन्न होती हैं। यहाँ की मुख्य उपज गेहूँ, जई, जौ, आलू, मटर, सेम आदि हैं। केंट मवेशी तथा भेड़ पालने के लिये प्रसिद्ध है। डोवर, फॉकस्टोन तथा कैंटरबेरी अन्य कस्बे हैं। रोचेस्टर तथा चैथम में कागज, सीमेंट, इंजीनियर तथा पेट्रौल शुद्ध करने के उद्योग हैं। ग्रेब्ज एंड में जहाजों का निर्माण होता है। केंट कोयला क्षेत्र इसके दक्षिणपूर्व में 200 वर्गमील में फैला है जिसकी संचित निधि 200 करोड़ टन है। यहाँ से फल, सब्जियाँ, दूध, भेड़ का मांस लंदन नगर में आता है। (नवलकिशोरप्रसाद सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org