शब्दकोश
खामगाँव
खामगाँव (1) महाराष्ट्र के बुल्दाना जिले का एक परगना (स्थिति: 200 26’ से 200 55’ उ. अ. 760 48’ पू. दे. के बीच)। यह 433 वर्गमील में फैली है। इसके पूरब में मुन तथा उत्तर में पूना नदियाँ बहती हैं।
(2) यह परगने का मुख्य नगर है (स्थिति: 200 43’ उ. पू. तथा 760 38’ पू. दे.)। यह रूई का प्रधान केंद्र रहा है। अमरावती के विकसित होने से यह कुछ प्रभावित हुआ है। पहले यहाँ कुछ व्यापारियों ने कपास एवं घी का उद्योग आरंभ किया था परंतु अब यहाँ अनेक मिलें खुल गई हैं। यहाँ गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। ( रामलोचन सिंह)
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें
