खड़गपुर
खड़गपुर पश्चिमी बंगाल राज्य के मेदिनीपुर जिले का एक औद्योगिक नगर (स्थिति : 220 20’ उ. अ. और 870 21’ पू. दे.)। यह कलकत्ता से 70 मील पश्चिमदक्षिण पश्चिम में है और दक्षिण पूर्व रेलवे का प्रमुख केंद्र है। मुख्य रेलमार्ग द्वारा यह नगर बंबई और कलकत्ता से तथा शाखा द्वारा उत्तर में बाँकुड़ा और झरिया से तथा दक्षिण में मद्रास से मिला हुआ है। यहाँ पीर लोहानी का धार्मिक स्थान है, जो हिंदुओं और मुसलमानों का पूजास्थल है। 1951 ई. में यहाँ एक प्राविधिक संस्थान (Institute of Technology) की स्थापना हुई जो इसकी वर्तमान उन्नति एवं प्रसिद्धि का कारण है। यहाँ पर रेल संस्थान, बड़ी बड़ी उद्योगशालाएँ, रसायन, इंजीनियरिंग की साधारण वस्तुएँ, जूता और सिल्क के वस्त्र बनाने के कारखाने तथा धान कूटने की मिलें हैं। (रा. प्र. सिं.)
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें
