खेड़
खेड़ (1) महाराष्ट्र के अंतर्गत रत्नागिरी जिले का परगना (स्थिति: 170 33’ से 170 55’ उ. अ. तथा 730 20’ से 730 42’ पू. द. के मध्य)। इसका क्षेत्रफल 392 वर्ग मील है। इस प्रदेश की भूमि पर्वतीय तथा कटी फटी है। बीच बीच में अनुपजाऊ भूमि आंशिक रूप में पाई जाती है। उत्तर एवं पश्चिम में भूमि में कटाव अधिक है। यहाँ धान तथा अनेक प्रकार की मटर पैदा की जाती है। जुगबुदी नदी इस प्रदेश से होकर बहती है। खेड़ इसका प्रधान नगर है। नगर के चारों तरु पर्वतमालाएँ हैं।
2. पूना जिले में भीमा नदी के बाएँ किनारे पर स्थित एक नगर (स्थिति 180 51’ उ. अ. तथा 730 55’ पू. दे.)। यहाँ अनेक प्राचीन भगनावशेष हैं। श्री सिद्धेश्वरनाथ जी का मंदिर तथा दिलावर खाँ की मसजिद दर्शनीय है।
3.पूना जिले का एक परगना (स्थिति : 180 37’ से 190 13’ उ. अ. तथा 730 31’ से 740 19’ पू. दे. के मध्य)। इसका क्षेत्रफल 876 वर्ग मील है। यहाँ की भूमि लाल एवं भूरे रंग की है। जलवायु साधारणतया अच्छी है। इसके उत्तर तथा दक्षिण में पहाड़ हैं तथा यहाँ जंगलों की अधिकता है। वर्षा 26' होती है।(रामलोचन सिंह)
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें
