शब्दकोश
खंडाला
खंडाला महाराष्ट्र प्रांत के अंतर्गत पूना जिले का एक छोटा नगर (स्थित: 180 46’ उ. अ. और 730 22’ प. दे.)। यह पश्चिमी घाट पर्वतमाला श्रृखला पर पूना से 41 मील उत्तरपश्चिम में बसा है। चारों ओर से पर्वतमालाओं से घिरा रहने एवं समीप में दो जलप्रपात होने के कारण यहाँ का दृश्य बहुत ही सुहावना एवं रमणीक है। अतएव ग्रीष्म ऋतु में समीपस्थ नगरों से लोग स्वास्थ्यलाभ के लिये यहाँ आया करते हैं। यहाँ पर होटल, चिकित्सालय आदि भी हैं। पर्वत में ही खुदा हुआ गंभीरनाथ जी का दर्शनीय मंदिर भी यहाँ है। (रामलोचन सिंह)
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें
