खंडेला

Published on
1 min read

खंडेला राजस्थान स्थित एक प्राचीन स्थान जो सीकर से 28 मील पर स्थित है। इसका प्राचीन नाम खंडिल्ल और खंडेलपुर था। यहाँ से तीसरी शती ई. का एक अभिलेख प्राप्त हुआ है और यहाँ अनेक प्राचीन मंदिरों के ध्वंसावशेष हैं। यह सातवीं शती ई. तक शैवमत का एक मुख्य केंद्र था। यहाँ आदित्यनाग नामक राजा ने 644 ई. में अर्धनारीश्वर का एक मंदिर बनवाया था। इस मंदिर के ध्वंसावशेष से एक नया मंदिर बना है जो खंडलेश्वर के नाम से प्रसिद्ध है। जैन धर्म की दृष्टि से भी इस स्थान का महत्व है। 8वीं शती में जिनसेनाचार्य ने यहाँ एक चौहान नरेश को जैन धर्म की दीक्षा दी थी। 13वीं शती में यहाँ जिनप्रभसूरि रहते थे। तीर्थ के रूप में इस स्थान का उल्लेख सकलतीर्थसूत्र में सिद्धसेन सूरि ने किया है। जैनों का एक प्रख्यात गच्छ----खंडिल्ल गच्छ इसी के नाम पर है। खंडेलवाल वेश्य भी इस स्थान के मूल निवासी कहे जाते हैं। (परमश्वेरीलाल गुप्त)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org