खुजिस्तान

Published on
1 min read

खुजिस्तान क्षेत्रफल 40,000 वर्ग मील। ईरान का छठा प्रांत है जिसके पश्चिम में ईराक और दक्षिण में फारस की खाड़ी स्थित है। इसका अधिकांश भाग पहाड़ी, पठारी तथा मरुस्थलीय है। केवल दक्षिण भाग, जिसमें कारूँ तथा अन्य नदियाँ बहती हैं, उपजाऊ रह गया है लेकिन जब से कारूँ नदी पर स्थित शाहद खाँ बाँध बह गया, बहुत सी नहरें व्यर्थ हो गईं और अधिकांश उपजाऊ भाग परती रह गया। लेकिन अब भूमिसुधार योजनाओं द्वारा पुन: उन्हें कृषि के अंतर्गत ला दिया गया है।

यहाँ की जलवायु उष्ण और शुष्क है। भूमि के छोटे टुकड़ों में मुख्यत: गेहूँ और जौ पैदा होते हैं, लेकिन धान, कपास, सोयाबीन, ईख, तिल, तिलहन, मक्का और दाल की खेती सभी भागों में होती है। कुछ स्थानों पर नील, पीपर, अफीम तथा तंबाकू भी पैदा किया जाता है।

इस प्रांत की राजधानी आहवाज है जो व्यापार तथा यातायात का मुख्य केंद्र हैं। इस क्षेत्र का मुख्य खनिज पदार्थ तेल है, जो मस्जिद-ए-सुलेमान, नफ्त-सफीद आदि नगरों से निकालकर निर्यात होता है। खुर्रम शहर और बंदर शाहपुर यहाँ के बंदरगाह हैं जो सड़क तथा रेलमार्ग द्वारा अन्य क्षेत्रों से मिले हुए हैं। यहाँ के अधिकांश निवासी खानाबदोश हैं। (राजेंद्रप्रसाद सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org