खुरइ
खुरइ 1. मध्य प्रदेश के सागर जिले की उत्तर-पश्चिमी तहसील (स्थिति : 230 51’ से 240 73’ उ. अ. तथा 780 4’ से 780 43’ पू. दे. के बीच)। यह 940 वर्ग मील में फैला हुआ है। इसमें 124 वर्ग मील सुरक्षित वन हैं। शेष भूमि के 45 प्रतिशत भाग पर खेती की जाती है। इस तहसील की भूमि ऊँची नीची है। उत्तर में पहाड़ हैं तथा बेतवा और बीना नदियों के किनारे जंगल हैं।
2. खुरई तहसील का प्रधान केंद्र (स्थिति : 240 3’ उ. अ. तथा 780 20’ पू. दे.)। यह सागर शहर से 33 मील दूर बीना रेलवे स्टेशन पर पड़ता है। पुराने किले का उपयोग तहसील के भवन के रूप में होता है। यहाँ पर अनेक जैन मंदिर हैं। यहाँ सप्ताह में एक बार पशुओं का मेला भी लगता हैं। यहाँ का प्रबंध नगरपालिका द्वारा होता है। (रामलोचन सिंह)
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें
