शब्दकोश
Koel River in Hindi
यह नदी राँची के पठार के मध्य से निकलकर पाट के घुमावदार प्रवाह क्षेत्र से होती हुई उत्तर की ओर प्रवाहित होती है।
अपने उदगम से 255 किमी. की दूरी तय कर यह सोन नदी में मिल जाती है।
यह नदी गर्मी के मौसम में सूख जाती है, लेकिन वर्षा के दिनों में तुरन्त बाढ़ के साथ उमड़ कर बहने लगती है।
राँची और हज़ारीबाग़ पठार से होते हुए आने वाली औरंगा नदी और अमानत नदी इसकी सहायक नदियाँ हैं।
औरंगा नदी राँची ज़िले के सोहिदा गाँव से निकलकर 80 किमी. की यात्रा तय करती है और कोयल नदी में मिल जाती है।
अमानत नदी हज़ारीबाग़ ज़िले से निकलकर कोयल मेदिनीनगर के पास 10 किमी. उत्तर-पूर्व में मिलती है।
इस नदी पर बूढ़ा प्रपात है, जिसकी ऊँचाई 450 फ़ीट है।
यह झारखण्ड का सबसे ऊँचा प्रपात है।
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

